Jupiter app क्या है? फ्री जीरों बैलेंस अकाउंट कैसे खोलें| जुपिटर app के फायदे

Jupiter App क्या हैं?, क्या Jupiter Bank एक शून्य खाता बैंक है (Is Jupiter Bank Zero Balance Account), क्या Jupiter Bank सुरक्षित है या नहीं?, ऑनलाइन Jupiter Bank खाता कैसे खोले? आज हम इन्ही सभी विषयों पर चर्चा करेंगे। Jupiter की तरह ऐसे बहुत से बैंक है जिनका आप घर बैठे खाता खोल सकते है। जैसे में – DBS Bank, Paytm Payment Bank, Airtel Payment Bank, India Post Payment Bank आदि।

Jupiter app kya hai
Jupiter app kya hai ?

Jupiter App क्या हैं ?

जुपिटर एक Banking Service प्रदान करने वाली मोबाइल एप्लीकेशन हैं, जो Federal Bank के साथ मिलकर काम करती है। जिसकी मदद से आप बिल्कुल फ्री में अपने फ़ोन से जीरो बैलेंस सेविंग अकॉउंट खोल सकते हैं और इंटरनेशनल वीसा डेबिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। Jupiter App की मदद से सेविंग अकॉउंट खोलना बहुत ही आसान हैं. इसमे अकॉउंट ओपन करने के लिए E-KYC की कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता हैं।

Jupiter App जीरो बैलेंस अकाउंट क्या है ?

हां Jupiter Bank Zero Balance Account है  इसके साथ ही Jupiter Bank का सैलेरी अकाउंट भी है। कोई भी कही से Jupiter Bank का Zero Balance Account खाता खोल सकता है। Jupiter App Bank में खाता खोलने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। जैसे में –

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

इलेक्ट्रिक कार और हाइब्रिड कार में अंतर |Electric Car VS Hybrid Car

ऑनलाइन जुपिटर जीरो बैलेंस अकाउंट कैसे खोले?

Jupiter Bank में ऑनलाइन खाता कैसे खोले आइए इसके बारे में जानते है।

जुपिटर में ऑनलाइन खाता खोलना बहुत आसान है। बस आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर आपके पास होना चाहिए Jupiter Bank में खाता खोलने के लिए इन steps को follow करे।

Jupiter App Bank ऐप को Play Store से या फिर नीचे दिए गए लिंक से download करे। अभी फ़िलहाल में केवल वही लोग Jupiter में बैंक खाता खोल सकते है जिन्हे Invite किया गया हो। इसलिए निचे दिए लिंक Jupiter App को डाउनलोड करना एक अच्छा विकल्प माना जायेगा।


  • Jupiter App को फ़ोन में install करने के बाद ,यहाँ सबसे पहले आपसे आपका मोबाइल नंबर पूछा जायेगा।
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालने के बाद , आपको यह सुनश्चित करना होगा की आपने वह सिम कार्ड नंबर कौन से Sim Slot में लगाया है – Sim Slot 1 or Sim Slot 2.
  • इतना करने पर आपके फ़ोन से एक ऑटोमैटिक मैसेज सेंड होगा , इस प्रक्रिया से आपका मोबाइल नंबर Verify होगा।
  • मोबाइल नंबर Verify हो जाने के बाद एक अगला पेज खुलेगा जहा आपको दोनों options पर क्लिक करके Application को permission देना होगा और Continue पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको Pan Card नंबर डालना है। और Continue पर click करना है।
  • पैन कार्ड डिटेल्स डालने के बाद आपके सामने आपका नाम दिखेगा। नाम सही होने पर That’s me पर क्लिक करे अन्यथा Not me पर।
  • अब अगले पेज पर आपसे आधार कार्ड पूछा जायेगा – जहा आपको अपना आधार नंबर देना है और फिर Perform KYC पर क्लिक करना है।
  • अगले पेज पर मोबाइल पर आये हुए आधार OTP को लिखने के बाद Proceed with EKYC पर क्लिक करना है। जिससे की आपके बैंक का आधार KYC पूरा हो जायेगा।
  • आगे आपको Allow Faster On boarding पेज पर Allow बटन पर क्लिक करके ऐप को Permission देना होगा। इससे आपके Pan Card की Credit Score चेक की जाएगी।
  • अगले पेज पर आपके Address दिखेगा। Address सही नहीं होने पर या फिर कोई दूसरा address देने के लिए Got a different address पर क्लिक करे और दूसरा Address डाले। फिर Continue बटन को दबाये।
  • अब अगले पेज पर Video KYC का ऑप्शन आएगा। Continue बटन पर क्लिक करे।
  • वीडियो KYC में आपको Screen पर एक वृत्त दिखेगा जिसमे आपको अपने चहरे को रखकर Screen पर लिखे हुए code को पढ़ना है और उसके बाद वीडियो को अपलोड कर देना है।
  • अगले पेज में आपको अपना Email ID, Father Name और Mother Name की जानकारी देनी है। और Continue पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद कुछ अन्य जानकारी जैसे – Occupation, Annual Income और Marital Status की जानकारी देनी है।
  • अगर आप Nominee की डिटेल्स देना चाहते है तो Yes या फिर I will do it later पर क्लिक करे।
  • और फिर Look good. Continue पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको Jupiter App का MPIN सेट करना है आप MPIN में कोई भी चार अंक दे सकते है।
  • इसके बाद आपको 3 मिनट का इंतजार करना है। आपका Jupiter में खाता खुल जायेगा और आपके सामने आपके Jupiter खाते की कुछ जानकारी दिख जाएगी जैसे की – Customer id, Bank account number, IFSC code, UPI ID. फिर से आपको Continue पर क्लिक कर देना है।

क्या जुपिटर बैंक छात्रों के लिए अच्छा बैंक है ?

हां Jupiter App Bank छात्रों के लिए भी एक बेहतरीन बैंक है। क्योकि Jupiter में आप घर बैठे Zero Balance account खोल सकते है। इसमें आपको एक रूपये का भी Extra चार्ज नहीं देना होता, और इसमें पैसे रखना भी सुरछित है। इसके साथ ही आपको Jupiter के अन्य सुविधाएं भी देखने को मिल जाती है। जैसे – फ्री में Virtual और Physical Debit Card, UPI ID से पैसो की लेनदेन करने की सुविधा आदि।

जुपिटर डेबिट कार्ड को कैसे ऐक्टिवेट करे?

Jupiter बैंक के Debit Card को Activate करना बहुत ही आसान है वैसे में जब आप Debit Card को ऑनलाइन आर्डर करते और उसका ATM PIN बनाते है तो वह आटोमेटिक एक्टिवटे हो जाता है।

अगर आपका Debit कार्ड फिर भी सही से काम नहीं कर रहा तो हमारे द्वारा बताये गए इन कुछ खास settings को अपने Jupiter App के card ऑप्शन में जरूर चेक कर ले।

  • सबसे पहले Jupiter App में जाये।
  • फिर निचे दिए Card के Option पर क्लिक करे।
  • ध्यानपूर्वक यह जरूर चेक कर ले की कही आपका Debit Card – Freeze या फिर Sleep Mode में तो नहीं।
  • अगर आपका डेबिट कार्ड Freeze या Sleep मोड में है तो पहले उसे हटाए।
  • फिर Setting के option पर जाये।
  • यहाँ आपको Debit card से जुडी कई सारी सेटिंग्स मिल जाएगी।
  • फिर Manage Transaction पर जाये यहाँ आपको Domestic Transaction और International Transaction दो ऑप्शन देखने को मिल जायेगे।
  • Domestic Transaction के option के अंदर आपको Online Payment, ATM withdrawal, In store purchase और Contactless payments के ऑप्शन दिखाई देते है आप इनमे से अपनी आवश्यकता अनुसार ON या OFF कर सकते है।
  • अगर आप India के बाहर को Transaction करते है तो फिर आपका International Transaction का option भी ON होना चाहिए।

जुपिटर डेबिट कार्ड पिन कैसे बनाये?

जब आप पहली बार Jupiter Bank Debit Card को ऑनलाइन आर्डर करते है उसी समय आपको अपने Debit Card के लिए pin बनाना होता है। उसके बाद भी आप किसी भी समय कितनी भी बार Jupiter App के कार्ड ऑप्शन में जाकर अपना Debit card का pin बदल सकते है।

  • सबसे पहले Jupiter ऐप में जाये।
  • फिर निचे दिए गए कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • अब PIN वाले ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • आप PIN वाले ऑप्शन से जितनी बार चाहे उतनी बार्ड ATM card का PIN बदल सकते है।

क्या जुपिटर डेबिट कार्ड फ्री है?

हां जी बिलकुल जब आप जुपिटर बैंक में पहली बार Physical Debit Card के लिए Apply करते है तो आपको कोई भी fees नहीं देनी होती। Jupiter Bank का Physical Debit Card पहली बार आर्डर करने पूरी तरह से फ्री होता है। परन्तु जब आप Physical Debit Card को दुबारा Order करते है तो आपसे उस समय 250 का चार्ज लिया जाता है।

जुपिटर नेट बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

जुपिटर कोई बैंक नहीं है जुपिटर Federal Bank से जुड़कर Banking Service की सुविधा देता है। इसलिए अगर हमें Internet Banking Service का इस्तेमाल करना है तो फिर हमें Federal Bank के Website पर जाकर Internet Banking के लिए registration करना होगा।

  • सबसे पहले Fednetbank.com पर जाये।
  • New User पर क्लिक करे।
  • फिर Click Here To Register Online पर जाये।
  • आपके सामने फॉर्म आ जायेगा।
  • Account Number और Verification Code लिखकर Continue पर क्लिक करे।
  • फिर मोबाइल नंबर पर आये OTP को डाले और Validate OTP पर क्लिक करे।
  • फिर आपको एक User ID बनाना है और Check Availability पर क्लिक करना है।
  • फिर आप अपना login Password सेट करेंगे और Submit पर क्लिक करे। ध्यान रहे की आप सारी चीजे एक कॉपी पर नोट करते चले।
  • अब आपका Internet Banking का User ID और Password बनकर तैयार हो जायेगा।
  • अब आपको ऐसी User ID और Password से login करना है।
  • जब आप पहली बार login करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा Welcome to Federal Bank Internet Banking. आपको Agree पर क्लिक करना है।
  • आगे आपको Yes I required Transaction Facility पर टिक करके submit करना है।
  • अब आपको अपने Debit Card की Details डालनी है और Submit करना है।
  • फिर आपको अब Transaction Password बनाना है और Submit कर देना है।
  • फिर आपको OTP लिखकर Validate OTP पर क्लिक करना है।
  • इतना करने पर आपके Jupiter खाते की Internet Banking चालू हो जाएगी।

Jupiter bank invite code (referral code)

Jupiter में अभी फ़िलहाल में केवल Invite link के द्वारा ही Jupiter का Account खोलना संभव है इसलिए निचे आपको Jupiter का Invite Code या Invite Link दिया जा रहा है ताकि Jupiter Account बनाते वक्त आपको कोई समस्या न आये।

जुपिटर बैंक में मोबाइल नंबर, ईमेल कैसे बदले ?

Jupiter Bank में अपना registered mobile number और email id कैसे बदले। दोस्तों अभी फ़िलहाल में Jupiter Bank में Registered Mobile नंबर को बदलना मुमकिन नहीं है परन्तु आप अपने email id को जरूर अपडेट कर सकते है। वो भी 90 दिनों में केवल एक बार।

  • सबसे पहले जुपिटर ऐप में जाये।
  • ऊपर बाये ओर दिए गए 3 लाइन पर क्लिक करे।
  • Account Details में जाये।
  • फिर Profile ऑप्शन में जाये।
  • आप यहाँ से अपना email id को अपडेट कर सकते है।
  • आने वाले समय में आप यही से अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट कर सकते है।

Jupiter App बैंक MPIN कैसे रिसेट करे ?

हर बार जब भी आप Jupiter ऐप को open करते है आपको MPIN डालना होता है उसके बाद ही आप Jupiter App के अंदर जा पाते है। पर तब क्या अगर आप अपना Jupiter account का MPIN ही भूल जाये। MPIN को कैसे बदले / Reset करे।

  • अगर आप MPIN भूल गए है या फिर MPIN बदलना चाहते है तो आपको App को Open करना है।
  • जहा आपसे MPIN पूछा जाता है उसके ठीक निचे ही आपको एक option भी मिलता है Forget MPIN का।
  • Forget MPIN पर क्लिक करे।
  • आपके सामने दो ऑप्शन आयगे – पहला Debit Card डिटेल्स के जरिये और दूसरा Face Maching के जरिये।
  • आप दोनों में से किसी भी एक तरीके से जरिये अपना नया MPIN बना सकते है।

जुपिटर बैंक के फायदे

Jupiter App Bank में आपको कई सारी सुविधाएं देखने को मिल जाती है जैसे में –

  • आपको Jupiter Bank में खाता खोलने के लिए किसी बैंक ब्रांच में नहीं जाना होता। आप घर बैठे ही अपना खता खुद से खोल सकते है।
  • खाता खोलने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है।
  • इसमें आपको free में Virtual और Physical Debit Card दिया जाता है।
  • आप इस बैंक से अपना UPI ID भी बना सकते है। साथ ही आप Phonepay, Google Pay जैसे एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल कर कर सकते है।
  • यह एक Online Banking Service वाला बैंक है। इसलिए आपको अपने बैंक से जुड़े किसी भी काम के लिए ब्रांच में जाने की जरुरत नहीं होती। आप घर बैठे ही सारा काम कर सकते है।
  • इसमें आपको Refer करके पैसे कमाने की भी सुविधा मिलती है। अगर आप अपने लिंक से किसी दूसरे का Jupiter में खाता खोलवाते है तो आपको वह पर आपको Reward दिए जाते है।
  • आपको Jupiter में Point System भी देखने को मिलता है। 1 Point = 1 Rs के बराबर होता है। जिनके इकठ्ठा होने पर आप इन पैसे को अपने बैंक ट्रांसफर कर सकते है।

क्या जुपिटर बैंक सुरछित है?

हां Jupiter पूरी तरह से सुरछित है। हम आपको बता दे की Jupiter कोई बैंक नहीं है बल्कि यह Federal Bank के साथ जुड़ा है और यह आपको banking की सर्विस देता है।

DICGC के दिशा-निर्देशों के अनुसार, आपके पैसे का भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बीमा किया जाता है और सुरक्षित रखा जाता है। जुपिटर में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 5 लाख रुपये तक का बीमा किया जाता है।

जुपिटर से पैसे कैसे निकलते है?

Jupiter एक Online Banking सर्विस है जो की S V Road, Amica Financials Technologies, Mumbai में है। अभी फ़िलहाल में Jupiter में Bank Branch में जाकर पैसे नकलने की सुविधा नहीं है। आप केवल Jupiter Physical Debit Card और जन सेवा केंद्र से अपने फिंगरप्रिंट के द्वारा ही पैसे निकल सकते है।

जुपिटर में पैसे कैसे जमा करते है?

अब जैसा की हम जानते है Jupiter एक Online Banking सर्विस है। इसलिए आप बाकि सभी बैंको की तरह Branch Visit कर Cash Deposit या Cash Withdraw नहीं कर सकते।

FAQ

जुपिटर में कौन कौन खाता खोल सकता है?

Jupiter Bank में कोई भी अपना खाता खोल सकता है जो 18 वर्ष की उम्र पार कर गया हो। एक भारतीय हो। व्यक्ति के पास उसका खुद का आधार कार्ड, पैन कार्ड, और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर हो।

क्या जुपिटर क्रेडिट कार्ड की सुविधा देता है

अगर हम बात करे Jupiter Bank Credit Card की। तो अभी फ़िलहाल में Jupiter क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं देता।

जुपिटर बैंक कस्टमर केयर नंबर?


Jupiter Bank Contact Number – 08655055086
Jupiter Bank Email ID – support@jupiter.money
Jupiter Bank IFSC Code – FDRL0007777

Conclusion

दोस्तों आज हमने Jupiter App के बारे में बाते की। कि कैसे हम ऑनलाइन Jupiter अकाउंट खोल सकते है ( Jupiter bank account opening online zero balance? Step by Step), क्या जुपिटर ऐप सुरछित है, क्या Jupiter में शून्य खाता बैंक है ( is Jupiter bank zero balance account ) आदि जैसे अनेक प्रश्नो के बारे में हमने चर्चा की। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। अगर आपका Jupiter ऐप से लेकर कोई अन्य सवाल है तो कमेंट करके जरूर बताये। धन्यवाद

Spread the love

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *